भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय और ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा राष्ट्रीय जल-जन अभियान अंतर्गत जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। भ्राता एम टी वाघमारे सहायक गटविकास अधिकारी पंचायत समिति उदगीर , भ्राता व्ही व्ही आजने कृषी विस्तार अधिकारी, भ्राता व्ही व्ही स्वामी विस्तार अधिकारी पंचायत समिति उदगीर एवं भ्राता ऐ. डी कट्टेवार विस्तार अधिकारी पंचायत समिती देवणी आदि शासकीय अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थिति थे । राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी महानंदा दीदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की कहा की मानव और मानवता को बचाने के लिए जल संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। जल और प्रकृति के संरक्षण के प्रति लोगों में सामूहिक चेतना पैदा करके ही जल संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर यह राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ उदगीर सेवाकेन्द्र पर जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऊर्जा लेखा परीक्षक एवं व्याख्याता बीके केदार ने जल और ऊर्जा संरक्षण पर एक पीपीटी प्रस्तुत किया और पीसीआरए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के अभियान की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन बी के मीरा दीदी ने किया और समारोप जल संरक्षण प्रतिज्ञा द्वारा किया गया।
जल जन अभियान – ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र :उदगीर (महाराष्ट्र)
