‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ पीसीआरए एवं ब्रह्मा कुमारिस अंबाजोगाई सेवाकेंद्र का संयुक्त उपक्रम।
अंबाजोगाई : दि २३ फ़रवरी को ‘आनंद सरोवर’ सभागृह में डोमेस्टिक वर्कशॉप आयोजित किया गया। राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी सुनीता दीदी मुख्य अथिति थे। डॉ अलका ताड़कलकर मैडम की मुख्य उपस्थिति थी। ऊर्जा ऑडिटर बी के केदार ने ईंधन संरक्षण की दिशा में छोटे-छोटे कदम इस टॉपिक पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन एवं डॉक्यूमेंटरी फिल्म शेयर किया। पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए), पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में, पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के प्रति जन जागरूकता पैदा करने के लिए संचालित सोसाइटी है। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं समापन राष्ट्रीय प्रतिज्ञा द्वारा किया गया। सञ्चालन राजयोग शिक्षिका मंजू दीदी ने किया। ईंधन संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंबाजोगाई शहर की कई गणमान्य महिलाएं मौजूद रहीं।